फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ultrasound center sealed due to lack of doctor

Pilibhit News: चिकित्सक न मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Tue, 11 Feb 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound center sealed due to lack of doctor
पूरनपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने नगर के चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारे। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक न मिलने पर उसे सील कर दिया। छापेमारी की भनक पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक सेंटर को बंद कर खिसक गया। सीएमओ ने चिकित्सक के न होने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पूरी तरह बंद रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर में सात अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। दो सेंटरों पर चिकित्सक नियमित बैठते हैं। इसके अलावा अन्य कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बगैर रोडियोलॉजिस्ट के अप्रशिक्षित अल्ट्रासाउंड करते हैं। अप्रशिक्षित लोगों की ओर से किए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट पर चिकित्सक असमंजस में रहने के साथ रिपोर्ट से असंतुष्ट रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने शिकायत को गंभीरता से लेकर अपनी मौजूदगी में नगर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंचकर जांच कराई। जांच के बाद सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि कोतवाली रोड पर आरोग्य अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इस पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कराकर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका नोटिस अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर चस्पा किया गया। उन्होंने बताया कि बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर आधा बंद पाया गया। परिसर में मिले कर्मचारी ने बताया कि सोमवार को चिकित्सक के न आने से सेंटर में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे है।

इसपर सेंटर को पूरी तरह बंद रखने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर और सेठ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करते मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed