Udaipur Murder Case: दावत-ए-इस्लामी के खिलाफ आवाज उठाने वाले मौलाना जरबात को मिल रहीं धमकियां, जांच में जुटी पुलिस
मौलाना जरताब रजा खां ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक और यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से धमकाया जा रहा है। उदयपुर हत्याकांड में दावत-ए-इस्लामी संगठन का नाम सामने आने के बाद इस संगठन की उन्होंने खिलाफत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड में दावत-ए-इस्लामी संगठन का नाम सामने आने के बाद मौलाना जरताब रजा खां को सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिली है। खुफिया तंत्र छानबीन कर रहा है।
दो दिन पहले पाकिस्तान के एक मौलाना ने नाम लिए बगैर उन लोगों को सबक सिखाने की बात कही थी जो दावत-ए-इस्लामी पर कर्रावाई की मांग कर रहे हैं। इस पर मौलाना जरताब रजा खां ने कहा था कि सबसे पहले पीलीभीत की जमीन से उन्होंने आवाज उठाई। इसलिए नाम लिए बिना उन्हें धमकी दी जा रही है। हालांकि तब उन्होंने पुलिस और प्रशासन से शिकायत नहीं की थी, लेकिन बुधवार को मौलाना ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक और यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से धमकाया जा रहा है।
इस विषय में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है। स्थानीय खुफिया तंत्र के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की है। इसके बाद जिस फेसबुक आई़डी से धमकी भरे मैसेज आए हैं, उसे खंगाला जा रहा है। मौलाना ने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन सही कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. का कहना है कि पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया गया है। पुलिस जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करेगी।