{"_id":"f35365e14c9e98752c6dfe41768f8381","slug":"tyagarcna-came-with-a-message-of-peace-peace-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति का संदेश लेकर पहुंची त्यागार्चना शांति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति का संदेश लेकर पहुंची त्यागार्चना शांति यात्रा
Pilibhit
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एलायसियस कॉलेज में स्वामी सच्चिदानंद ने विद्यार्थियों को शांति का संदेश दिया। इस दौरान बनारस के कलाकारों ने सांप्रदायिक सद्भाव नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
बनारस से शुरू हुई त्यागार्चना शांति यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई सोमवार को सेंट एलायसियस कॉलेज पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भुखमरी मुक्त, जाति मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण है। उन्होंने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को आपस में भाईचारा व शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रार्थना सूत्र, पढ़ाई सूत्र, सफाई सूत्र, सेवा सूत्र व प्रेम सूत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए इन सभी पांच सूत्रों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान बनारस के कलाकारों ने मुंशी प्रेेमचंद के कहानी मंदिर मस्जिद व सांप्रदायिक सद्भाव पर आधारित नाटकों का मंचन कर भाईचारे से रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
इसमें अनुराग मौर्य, सुरेंद्र कुमार, अमित यादव, अजयपाल, मुकेश कुमार ने अभिनय किया। इस दौरान पुरोहित आनंद ने कहा कि वास्तव में धर्म वह है जो इंसान को इंसान से जोड़ता है। यहीं त्यागार्चना है। समापन पर प्रधानाचार्य पायस मैनेजिज ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।