फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two youths were electrocuted while opening the tent, horse died

Pilibhit News: टेंट खोल रहे दो युवक करंट से झुलसे, घोड़े की मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two youths were electrocuted while opening the tent, horse died
पूरनपुर। मुहर्रम पर लंगर के लिए लगाए गए टेंंट को खोलते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे गांव सिमरिया निवासी आलम शाह और मोहम्मद आसिम झुलस गए। पड़ोस में खड़े तांगे का घोडा करंट लगने से मर गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। मुहर्रम पर गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर के तिराहे पर लंगर के लिए टेंट लगाया गया था। लंगर समाप्त होने पर गांव सिमरिया निवासी आलम शाह और मोहम्मद आसिम टेंट खोल रहे थे। दोनों टेंट के पाइप तांगे में लाद रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट से दोनों युवक झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। सूचना पर सीओ आलोक सिंह और कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed