{"_id":"6647d7cadf0df5fb0c0d6dd4","slug":"two-vehicle-thieves-arrested-four-bikes-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116487-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने चोरी की चार बाइक सहित दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली व उत्तराखंड के रहने वाले हैं। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर वाहनों को बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने एक सूचना के आधार पर ईदगाह क्राॅसिंग के समीप से दो बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता जिला बरेली के थाना बहेड़ी के गांव चाटौ पिपलिया सिलिजागीर निवासी परवेज मलिक और दूसरे ने उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना पुलभट्टा निवासी सरताज अली बताया।
आरोपियों के पास मिलीं बाइक पर पड़ी नंबर प्लेटों को ई-चालान एप से चेक करने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त दोनों बाइक चोरी की हैं। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर देवहा नदी के पास से दो अन्य बाइक भी बरामद की गईं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद बाइक बरेली और रुद्रपुर से चोरी की गईं थीं।