{"_id":"68ebf1ad2fbc55f4fc09a791","slug":"two-trains-to-lucknow-but-no-benefit-is-being-received-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145887-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लखनऊ के लिए दो ट्रेनें, पर नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लखनऊ के लिए दो ट्रेनें, पर नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
पीलीभीत का रेलवे स्टेशन। संवाद
पीलीभीत। लखनऊ के लिए पीलीभीत स्टेशन से संचालित दो ट्रेनों का यात्रियों को आपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर कई बार लोग अफसरों को पत्राचार भी कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे जिले के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सुबह नौ बजे और गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन शाम चार बजे हो रहा है। सुबह जाने वाली ट्रेन शाम के समय पहुंचती है और शाम चार बजे वाली ट्रेन देर रात लखनऊ पहुंचती है। ऐसे में यहां से पहुंचने वाले यात्रियों के दो दिन बर्बाद हो रहे हैं।
यात्रियों का कहना है कि अगर रात के समय एक ट्रेन का संचालन हो जाए तो यात्री काम निपटाकर वहां से वापसी भी कर सकते हैं। मुख्यालय से संचालित लखनऊ जाने वाली ट्रेनों का यात्रियों को आपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर यात्री पत्राचार कर विभागीय एक्स एकाउंट पर शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
ब्रॉडगेज की सौगात मिलने के बाद भी यहां ट्रेनों की संख्या काफी कम है, जबकि पहले कई ऐसी ट्रेनों का संचालन हो रहा था, जिन्हें यहां से होकर गुजारा जा रहा था और जनता लाभांवित हो रही थी। अफसर ट्रेन संचालन को लेकर लापरवाही कर रहे हैं।- शिवम कश्यप, समाजसेवी
ट्रेनों का संचालन न होने से लखनऊ जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पीजीआई जाने वाले मरीजों को होती है। - हरीशंकर राजपूत