फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two teenagers and a young woman missing in 24 hours

Pilibhit News: 24 घंटे में दो किशोरियां और एक युवती लापता

Fri, 30 Aug 2024 04:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers and a young woman missing in 24 hours
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों से 24 घंटों में दो किशोरियों और एक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दो मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक मामला हरियाणा का होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन



नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बुधवार की दोपहर में कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर ले गया। नगर के एक अन्य मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बुधवार की शाम मोहल्ले का ही युवक अपने तीन साथियों और परिवार की एक महिला के सहयोग से बहला फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। कंपनी में कार्यरत दूसरे जिले का युवक बृहस्पतिवार की सुबह बहलाकर ले गया। पुलिस ने ग्रामीण को बताया कि घटना जिस राज्य की है वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि किशोरियों को बहलाकर ले जाने के मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed