फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two students of the district will participate in the Senior State Swimming Championship.

Pilibhit News: जिले के दो विद्यार्थी सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

Sat, 23 May 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two students of the district will participate in the Senior State Swimming Championship.
गांधी स्टेडियम स्थित तरुणताल में हुआ तैराकी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल
विज्ञापन








पीलीभीत। जिले के दो विद्यार्थी लखनऊ में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को ट्रायल कर प्रतिभागियों का चयन किया गया।

लखनऊ के डी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 और 31 मई को सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि जिले से भी प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को शहर के गांधी स्टेडियम स्थित तरुणताल में ट्रायल हुआ। शाम करीब चार बजे ट्रायल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन




ट्रायल प्रक्रिया तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा ने सभी तैराकों से परिचय प्राप्त शुरू कराया। इसमें करीब 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें दो प्रभिागियों का स्टेट स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इसमें फुआद मोहम्मद खान का चयन 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर व्यक्तिगत में हुआ है। इसके साथ ही सईद अहमद का 50 मीटर फ्री, 100 मीटर फ्री, 200 मीटर फ्री, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में चयन हुआ है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के सदस्य सर्वेंद्र नाथ शुक्ल, महेश तिवारी, संजय पांडे, आकाश गंगवार, प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed