{"_id":"6572cbe500b12db8a80be896","slug":"two-sisters-reached-the-police-station-posing-as-brides-in-pilibhit-2023-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुल्हन बनकर दो बहनें पहुंचीं थाने, बताई ऐसी बात, पुलिस रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुल्हन बनकर दो बहनें पहुंचीं थाने, बताई ऐसी बात, पुलिस रह गई हैरान
Fri, 08 Dec 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:26 PM IST
सार
पीलीभीत के जहानाबाद में दो बहनें 30 नवंबर को लापता हो गई थीं। उनके पिता ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को दोनों बहनें थाने पहुंचीं। दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने प्रेमियों से शादी कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत में 30 नवंबर से लापता दो बहनों ने अपने-अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। बृहस्पतिवार को दोनों बहनें दुल्हन के जोड़े में जहानाबाद थाने पहुंचीं। दुल्हनों को देखकर पुलिस दंग रह गई। दोनों ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र से 30 नवंबर को घर से बिना बताए दो बहनें अपने प्रेमियों के साथ चली गईं। पिता के काफी तलाश करने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो पिता ने जहानाबाद थाने में पुत्रियों को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट जहानाबाद के ही दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई।
विज्ञापन
Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों युवतियां दुल्हन के जोड़े में जहानाबाद थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जिन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, उनसे उन्होंने शादी कर ली है। दोनों बालिग हैं। जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है इसके बाद उनके अदालत में बयान कराए जाएंगे।