फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two sides clash over possession of pond, five injured including principal

Pilibhit News: तालाब पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, प्रधान समेत पांच लोग घायल

Sun, 29 Jun 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over possession of pond, five injured including principal
बीसलपुर के गांव मंडरा सुमन के इसी तालाब पर कब्जे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष।संवाद
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन में शनिवार को तालाब पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पैमाइश के बाद टीम के जाते ही दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। प्रधान समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंडरा सुमन की प्रधान रानी गंगवार ने बताया कि उनके कहने पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने शनिवार को दिन में सरकारी तालाब की माप कराने के लिए टीम भेजी। प्रधान के अनुसार तालाब पर गांव के ही कुछ दबंगों का काफी समय से कब्जा था। टीम में शामिल कर्मचारियों ने तालाब की माप की। इसके बाद मेड़ बंदी करने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगा ली गई।
विज्ञापन

जैसे ही टीम गई दूसरा पक्ष मौके पर आ गया और उसने चालक से कहकर जेसीबी रुकवा दी। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में प्रधान रानी गंगवार, अजय गंगवार, रविंदर गंगवार तो दूसरे पक्ष के गुरु दयाल की पत्नी गेंदा देवी और उनका पुत्र आदेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट होते देख चालक भी जेसीबी लेकर चला गया। प्रधान ने आरोप लगाया कि दबंगों ने तालाब पर दोबारा कब्जा कर लिया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।

--
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
गजरौला। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है। गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 जून की रात को उसकी बहन छत पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के ही चार लोग घर की छत पर चढ़कर आ गए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज कर उसके साथ छेड़खानी की। बहन को छत से गिरा दिया। इससे वह घायल हो गई। शोर शराबा होने पर वह भी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घर में घुसकर भी बाइक और सामान में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इधर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर के पड़ोस के रहने वाले नौ लोग पुरानी रंजिश को लेकर 27 जून की रात को लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed