फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two Shicshamitron 's condition deteriorates

धरने पर दो शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ी

Sat, 23 May 2015 10:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 23 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two Shicshamitron 's condition deteriorates
नियुक्ति-पत्र देने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का धरना बीएसए कार्यालय में तीसरे दिन भी चला। धरने के दौरान दो महिला शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों ने नियुक्ति पत्र न मिलने के विरोध में 21 मई से बीएसए कार्यालय में धरना शुरू किया था। शनिवार को भी शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। धरना स्थल पर बैठी बीसलपुर की शिक्षामित्र अनीता वर्मा व ललौरीखेड़ा की धर्मश्री की अचानक तबियत खराब हो गई। जिससे शिक्षामित्रों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


वहीं धरने पर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अमरदीप ने कहा कि यदि 31 मई तक शिक्षामित्रों की समायोजन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो आंदोलन शुरू कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी मामला निस्तारण नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। सभा को संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर, जिला सचिव मुन्ने अली, जिलामंत्री वीर सिंह गंगवार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देने वालों में राजेंद्र कुमार, त्रिलोकीनाथ, कांता प्रसाद, गुरेंद्र कौर, चंद्रप्रभा, अल्पना गंगवार, धर्मश्री, मीना गंगवार,अमित पांडेय, नीतू, गोदावरी, कंचनलता, अंजलि सिंह, मोबीना बेगम, उर्मिला देवी, अल्का मिश्रा, प्रियंका, रेखारानी आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed