{"_id":"674fe8d212d57796e50a9488","slug":"two-patrolling-railway-employees-died-after-being-hit-by-a-train-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126596-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेट्रोलिंग कर रहे दो रेल कर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेट्रोलिंग कर रहे दो रेल कर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
मझोला न्यूरिया के बीच रेलखंड़ पर हुए हादसे के बाद लगी भीड़।संवाद
मझाेला (पीलीभीत)। पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर पेट्रोलिंग कर रहे दो रेल कर्मचारियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में एक बरखेड़ा थाना क्षेत्र और एक उत्तराखंड राज्य का निवासी है। हादसा उत्तराखंड राज्य की सीमा में हुआ। सूचना पर पहुंची खटीमा पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर अधकटा निवासी शिवा रेलवे में संविदा कर्मचारी थे। वह मंगलवार की तड़के उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के श्रीपुर बिछुआ निवासी साथी रेलवे के नियमित कर्मचारी अमरजीत के साथ गेट नंबर 15-16 रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहा था।
दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक थी। पेट्रोलिंग के दौरान न्यूरिया और मझोला के बीच उत्तराखंड की सीमा में सुबह 5:30 बजे गाड़ी संख्या 5062 डाउन टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक मंडल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि दोनों कर्मचारियों के परिजनों व उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।