फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two more accused of cyber thug gang arrested

Pilibhit News: साइबर ठग गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two more accused of cyber thug gang arrested
घुंघचाई। फर्जी गेमिंग एप के जरिए लोगों के खाते खाली करने वाले गिरोह के दो अन्य आरोपी घुंघचाई पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने इन अंतरराज्यीय आरोपियों के पास से मोबाइल-लैपटॉप, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पूर्व में भी इस गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेजा है।
विज्ञापन




पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम तनिश उर्फ हर्षित निवासी भोपाल स्थित शंकराचार्य नगर जैन मंदिर के पीछे हाउस नंबर 1356 और शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी आशुतोष कुमार उर्फ आशू उर्फ पंकज बताया। आशुतोष कुछ समय से 93 मालवीय नगर कालोनी दक्षिणी दिल्ली में रह रहा था। तनिश इस गिरोह का मुख्य संचालक है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

दुबई में रहकर लिया ठगी का प्रशिक्षण
एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि थाना घुंघचाई पर पांच दिसंबर को दर्ज की गई प्राथमिकी के दो फरार आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुबई में रहकर फर्जी गेमिंग एप के जरिए साइबर ठगी का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वहां से भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए। दोनों आॅनलाइन गेमिंग में भारी मुनाफे का लोगों को झांसा देते थे। जैसे ही कोई उनके झांसे में आता तो एप डाउनलोड कर उनके बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल करके खाता खाली कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक करीब 5.54 करोड़ रुपये की कर चुके ठगी
एएसपी ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को ऑनलाइन गेम खिलाकर उनके खाते को खाली कर देते थे। अब तक की विवेचना में यह पता चला है कि आरोपी 5.54 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। पहले और अब तक को मिलाकर आरोपियों के पास से 31 मोबाइल, 16 लैपटाप, दो कंप्यूटर व 60 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। संवाद

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed