Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   two groups clashed over land dispute in Pilibhit

Pilibhit News: जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 05 Aug 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले दोपहर को झगड़ा हुआ, फिर शाम को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। 

विज्ञापन
two groups clashed over land dispute in Pilibhit
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के नकटादाना चौराहे के पास बाले मियां की मजार के नजदीक जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 

विज्ञापन


बाले मियां की मजार के पास रहने वाले जावेद ने बताया कि उनका केजीएन कॉलोनी के बॉबी से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जावेद ने कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। शाम करीब साढ़े सात बजे बॉबी समेत कई लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने कमरों में तोड़फोड़ की। जमकर ईंट, पत्थर बरसाए। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। जवाब में जावेद पक्ष की ओर से भी पथराव किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी अंशु जैन, इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया जो भी तहरीर मिलेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जावेद का कहना है कि उसने दोपहर में विवाद होने के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। फोन करके भी पुलिस को घटना बताई भी थी। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने देर शाम घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed