फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two friends killed, third critical in tractor-trolley collision

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

Sat, 09 May 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed, third critical in tractor-trolley collision
आलोक का फाइल फोटो
बीसलपुर। बेनीपुर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सौरभ राजपूत (18) शुक्रवार की देर शाम करीब 8:15 बजे अपने दोस्तों आलोक कुमार उर्फ सुमित वाल्मीकि (18) और आशीष कुमार राजपूत के साथ बाइक से गांव गजरौला स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहा था। रास्ते में बेनीपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग और भसुंडा वाली पुलिया के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर लग गई। करीब साढ़े आठ बजे हुए हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक भाग गया। घायलों को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंदन सिन्हा ने सौरभ और आलोक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इकलौता पुत्र था आलोक, मृतकों के परिजन हुए बदहवास

घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। सौरभ के पिता प्रमोद राजपूत, मां ईश्वरवती और भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आलोक के पिता सनौर वाल्मीकि, मां नीतू और पत्नी मानसी भी गहरे सदमे में हैं। आलोक माता पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस के अनुसार हादसे के समय बाइक चालक सौरभ ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। संवाद

आलोक का फाइल फोटो

आलोक का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed