{"_id":"6a4c07dbe3cee3eeb60a0a6d","slug":"two-friends-die-in-an-accident-while-on-their-way-to-a-wedding-ceremony-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-163497-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी समारोह में जा रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी समारोह में जा रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
टनकपुर हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हुआ हादसा, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी हुए घायल, नहीं पहन रखा था हेलमेट
पीलीभीत। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रहे दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर सोमवार रात करीब नौ बजे एक निजी स्कूल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी 21 वर्षीय शिव कुमार अपने गांव के ही दोस्त 22 वर्षीय शिवम के साथ न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया आगरू में एक मित्र की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कचहरी के आगे एक निजी स्कूल के पास हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने शिव कुमार और शिवम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पहचान न्यूरिया निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार व रजत के रूप में हुई और उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
--
मृतक शिव बहन-भाइयों में था सबसे छोटा
मृतक शिव कुमार अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं, शिवम चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। सीओ सिटी अजय यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।