फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead bodies of two friends found drowned in kharja canal in Pilibhit

पीलीभीत में दो दोस्तों की मौत: खारजा नहर में डूबे थे दोनों, 20 घंटे बाद मिले शव, परिजन हुए बदहवास

Mon, 12 Jun 2023 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

महाराजपुर के दो दोस्त रविवार दोपहर खारजा नहर में नहाते समय डूब गए थे। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। इस दौरान दोनों के शव नहर से खोज लिए गए। 

विज्ञापन
Dead bodies of two friends found drowned in kharja canal in Pilibhit
प्रसनजीत और शिवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर में डूबे दो दोस्तों के शव करीब 20 घंटे बाद सोमवार को खोज लिए गए। शवों को देख मृतकों के परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।     

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी प्रसनजीत और शिवा अपने चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे खारजा नहर में नहाने पहुंचे थे। गहरे पानी में जाने से दोनों दोस्त डूब गए। जानकारी होने के बाद देर शाम तक एसएसबी, पीएसी के अलावा गोताखोर शवों की तलाश में जुटे रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। सुबह साढ़े नौ बजे दोनों केशव पुल से 500 मीटर के दायरे में खोज लिए गए। दोनों दोस्तों के शवों को देख परिजन समेत ग्रामीणों में चीत्कार मच गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


 

फार्मासिस्ट थे दोनों दोस्त

मृतक शिवम दो बहनों में अकेला भाई था। नहर में डूबने की सूचना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रसनजीत दो भाई और एक बहनों में तीसरे नंबर का था। दोनों डी फार्मा कोर्स पूरा करने के बाद खटीमा में ट्रेनिंग कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी घर आए थे।

नहर क्षेत्र में लगी रही भीड़

युवकों के नहर में डूबने की सूचना पर डैम की तलहटी के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके चलते वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस और एसएसबी के जवान भी बढ़ी मात्रा में मौजूद रहे। तमाम राहगीर भी रुक गए। इससे वहां वाहनों की भी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed