फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two earths arose together, villagers wept

एक साथ उठीं दो अर्थियां, रो पड़े ग्रामीण

Tue, 26 Jul 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two earths arose together, villagers wept
रोती बिलखती महिलाओं का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। गांव आजमपुर बरखेड़ा में रविवार को इंजन फटने से किसान और मिस्त्री की मौत हो गई थी। सोमवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में एक साथ दो अर्थियां उठीं तो सभी की आंखें नम हो गईं। मृतक आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

खेत पर मरम्मत के दौरान डीजल इंजन अचानक फट गया था। हादसे में किसान शिवकुमार और मिस्त्री महेश की मौत हो गई थी।
घटना के बाद से किसानों के घर में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले जब एक साथ गांव में दोनों के अर्थियां उठीं तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू निकल पड़े। कई ग्रामीण मृतकों के परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे, पर परिजन के सुबक-सुबक कर रो रहे थे।
विज्ञापन

लेखपाल विवेक कुमार किसानों के घर पहुंचे। किसानों के परिवार का विवरण लिया। कृषक दुर्घटना बीमा योजना में आर्थिक मदद दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे पहले किसान के बच्चों के नाम जमीन की विरासत दर्ज करेंगे। इसके बाद आर्थिक मदद देने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक मदद का दावा तैयार किया जा रहा है। गांव के निवासी योगेंद्र ने बताया कि इंजन फटा तो तेज आवाज आई और वह मौके पर दौड़कर पहुंचे। वहां देखा तो शिवकुमार और महेश जमीन पर गिरे पड़े मिले। दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इन दोनों किसानों के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed