{"_id":"6569c3edd69650cdc4078091","slug":"two-died-in-separate-road-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-8508-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र में खड़े ट्रक में जा घुसा बाइक सवार
बरखेड़ा में टहलने निकले बुुजुर्ग ट्रक की चपेट में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी रोहित (24) पुत्र श्यामाचरण जहानाबाद के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। यहां से वापस आते वक्त रात करीब आठ बजे वह जैसे ही गांव सरदारनगर के करीब पहुंचा। वहां खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। गति तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले कुछ कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
इधर, बरखेड़ा कस्बे के ही रहने वाले 70 वर्षीय अजगर शाह बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे टहलने के निकले थे। इसी दौरान वह पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
00000
कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, साथी घायल
पूरनपुर। कार की टक्कर से माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी भूपराम (60) और घुंघचाई थाने के गांव दिलावरपुर निवासी रामसागर (45) घायल हो गए। सीएचसी लाए गए भूपराम को चिकित्सों ने मृत घोषित कर दिया। भूपराम नगर के एक पेेट्रोलपंप पर चौकीदार थे।
घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे माधोटांडा रोड पर गांव लोधीपुर के समीप हुई। रामसागर अपने बीमार भाई को पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती करवाकर रिश्तेदार भूपराम के साथ लौट रहे थे। माधोटांडा रोड पर एक कार की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने यहां भूपराम को मृत घोषित कर दिया। कार चालक का कोई पता नहीं चल सका। संवाद