{"_id":"64f77171727b6c44420a3b81","slug":"two-died-due-to-fever-in-bisalpur-in-24-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3733-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में बुखार से 24 घंटे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में बुखार से 24 घंटे में दो की मौत
Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में 24 घंटे में एक युवती समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग इन मौतों के बारे में पूरी तरह से अनभिज्ञ है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अकरम ने बताया कि उनके पिता सगीर (55) तीन दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गए थे। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। इसी मोहल्ले के सलीम ने बताया कि उनकी पुत्री रीना (18) को दो दिन पहले तेज बुखार आ गया था। उसका उपचार मोहल्ले के ही एक झोलाछाप से कराया जा रहा था। मंगलवार सुबह रीना की मौत हो गई।
चौबीस घंटे में एक ही मोहल्ले में बुखार से दो मौतें होने से लोगों में हड़कंप है। वार्ड सभासद अलाउद्दीन मंसूरी ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की फोन पर सूचना दे दी है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि बुधवार को मोहल्ले में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।