{"_id":"634c0c5f01717455d92dde94","slug":"two-die-of-fever-in-ten-days-more-than-a-hundred-are-in-the-grip-pilibhit-news-bly500953864","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में बुखार से दो की मौत, सौ से ज्यादा चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में बुखार से दो की मौत, सौ से ज्यादा चपेट में
विज्ञापन
नौगवा पकड़िया में फैली गंदगी।
नौगवा पकड़िया का हाल
- बारिश के बाद जलभराव और गंदगी ने बिगाड़े यहां के हालात, सुनने वाला कोई नहीं
- शनिवार व रविवार को सफाई के लिए चलना था विशेष अभियान, कोई नहीं पहुंचा
पीलीभीत। शहर से सटा नौगवा पकड़िया इन दिनों गंदगी से पटा पड़ा है। बारिश के बाद यहां की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इलाके के लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले दस दिन में बुखार से यहां दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। सौ से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। रविवार को यहां सफाई का विशेष अभियान चलना था, लेकिन यहां कोई नहीं पहुंचा।
नौगवां पकड़िया का इस्लामनगर मोहल्ला देवहा नदी के किनारे बसा है। मोहल्ले में महेश पाल, श्रीपाल, घनश्याम समेत कई लोगों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है। सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिस कारण यहां बुखार तेजी से फैल रहा है। पास के मोहल्लों का भी हाल बुरा है। आबादी के बीच से गुजरने वाले नाले और उसके आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं।
लोगों का कहना था कि यहां सफाई का कोई प्रयास नहीं हुआ। यहां हर दूसरे घर में लोग बुुखार से पीड़ित हैं। पिछले दस दिनों में 35 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी है। मृतक के घर के आसपास भी कई घरों के लोग बुखार की चपेट में हैं। परेशान मरीज क्षेत्र में ही संचालित झोलाछाप के यहां जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कागजों में ही चल रहा सफाई का विशेष अभियान
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शासन ने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। जिलाधिकारी ने भी अफसरों के साथ बैठक कर शनिवार और रविवार को प्रत्येक नगर और ग्राम पंचायतों में सफाई का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा था कि जहां सफाई कर्मचारियों की कमी है वहां मजदूरों को लगाकर सफाई कराएं, लेकिन सफाई कागजों पर ही हो रही है। दावों से विपरीत हकीकत की बदरंग तस्वीर अधिकारी भी देखना नहीं चाहते। नौगवा के लोगों ने बताया कि विशेष सफाई अभियान का तो पता नहीं हां एक भी सफाईकर्मी नहीं दिखा, इतना वह जानते हैं।
क्षेत्रवासी बोले, बारिश के बाद बिगड़ गए हालत
गंदगी का अंबार लगा है। साफ-सफाई कभी होती नहीं। बारिश के बाद से क्षेत्र की स्थिति और बिगड़ गई है। क्षेत्र में बुखार की समस्या से लोग परेशान हैं।
- शिशुपाल
जल निकासी के लिए जो नाले हैं उनकी वर्षों से सफाई नहीं की गई है। बारिश का पानी घरों में भर गया है। बावजूद इसके व्यवस्थाओं को सुधारने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
- शेर सिंह
यहां न तो कोई अधिकारी आया न सफाई वाला। लोग खुद ही जितना हो पा रहा है सफाई कर रहे हैं। दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।
- राम सिंह राठौर