फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two days later, the bank opened, people struggled for cash

दो दिन बाद खुली बैंक, कैश के लिए जूझते रहे लोग

Mon, 28 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 28 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the bank opened, people struggled for cash
दो दिन बाद खुली बैंक, कैश के लिए जूझते रहे लोग - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद बैंक खुलने से काफी भीड़ रही। लेनदेन करने वालों को काफी जूझना पड़ा। वहीं स्टेट बैंक में कनेक्टिविटी फेल होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। उधर शहर के अधिकांश एटीएम खाली रहे जिससे लोगों की मुसीबत कम नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नोट बंदी के 20 दिन बाद भी लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन बैंक खुलने पर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बैंकों में सोमवार के भीड़ से निपटने की कोई तैयारी नहीं दिखी और न एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था की गई। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लोगों को धन निकालने के साथ ही रुपये जमा करने को भी घंटों जूझना पड़ा। दरअसल बैंक में जान पहचान और सेटिंग के काम कराने वालों को ही तवज्जो दी जा रही है। स्टेट बैंक मेन ब्रांच में सुबह कनेक्टिविटी फेल होने से कामकाज ठप हो गया। काफी देर तक लोग लाइन में खड़े होकर कनेक्टिविटी जुड़ने का इंतजार करते रहे। इस बीच भीड़ और बढ़ गई जो शाम पांच बजे तक कम नहीं हुई। अन्य बैंकों में भी लेनदेन को लेकर मारा मारी रही। 
विज्ञापन

बैंक व डाकघरों से बैरंग लौटे
पूरनपुर। सोमवार को बैंक शाखाओं में ग्राहकों की खासी भीड़ जुटी। यूनियन बैंक शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, सिंडीकेट, ओरियंटल, जिला सहकारी बैंक शाखा शाहगढ़, नगर के उप डाकघर, गनेशगंज शाखा डाकघर में कैश न होने की सूचना चस्पा कर दी गई। इससे बैंक शाखाओं व पोस्ट आफिस में रुपये निकालने को पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि जिला सहकारी बैंक शाखा शाहगढ़ से कुछ ग्राहकों को भुगतान में एक-एक रुपये की रेजगारी दी गई। बैंक ऑफ इंडिया से ग्राहकों को तीन हजार रुपये, बड़ौदा उत्तर प्रदेश की पूरनपुर और पिपरिया दुलई शाखा से दो-दो हजार रुपये, एचडीएफसी से चार हजार रुपये, पंजाब नेशनल बैंक से चार हजार रुपये का भुगतान ग्राहकों को दिया गया। स्टेट बैंक शाखा का एटीएम सुबह करीब 11 बजे ही खराबी के चलते बंद हो गया। एचडीएफसी बैंक शाखा का एटीएम भी मात्र डेढ़ घंटा ही चल सका। उपडाकघर के पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि स्टेट बैंक ने कैश देने से इंकार कर दिया जिससे दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र की बैंक शाखाओं में कई दिनों से कैश न मिलने पर उपभोक्ताओं के सामने संकट की स्थिति बनी हुई है। बैंक आफ बड़ौदा की शाखा कबीरगंज, सिद्धनगर, चदिया में ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल सका है। प्रबंधन कई दिनों से नोट न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। 
बैंक बंद कर एजेेंटों को कैश देेने का आरोप
बीसलपुर।
गांव गुलैंदा के ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर बैंक कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने व कमीशन एजेंटों को पैसा देने का आरोप लगाया है।
एसडीएम को दिए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि बैंक कर्मी गेट पर ताला लगा लेते हैं। बाहर खड़े लोग परेशान रहते हैं और एजेंटों से कमीशन लेकर भुगतान करते देते हैं। पत्र पर हरीश कुमार, हेतराम, मुन्नी देवी, नेमचंद्र, ओमप्रकाश, पूनम देवी समेत तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।बैंक बंद कर एजेेंटों को कैश देेने का आरोप

बीसलपुर। गांव गुलैंदा के ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर बैंक कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने व कमीशन एजेंटों को पैसा देने का आरोप लगाया है।
एसडीएम को दिए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि बैंक कर्मी गेट पर ताला लगा लेते हैं। बाहर खड़े लोग परेशान रहते हैं और एजेंटों से कमीशन लेकर भुगतान करते देते हैं। पत्र पर हरीश कुमार, हेतराम, मुन्नी देवी, नेमचंद्र, ओमप्रकाश, पूनम देवी समेत तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed