फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two criminals arrested for robbing a farmer at gunpoint

Pilibhit News: तमंचा दिखाकर किसान से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for robbing a farmer at gunpoint
पूरनपुर में गिरफ्तार लूट के आरोपी बदमाश - पुलिस - फोटो : 1
पूरनपुर। गेहूं घर पहुंचाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौट रहे किसान गांव सबलपुर खास के अमित वर्मा से तमंचा दिखाकर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों काे गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट के 2400 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद किया। बुधवार को दोनों बदमाश कोर्ट में पेश किए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना छह अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे गांव भायपुर के समीप हुई थी। गांव सबलपुर खास निवासी किसान अमित वर्मा नगर में अपने नए मकान से ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं भरकर छोड़ने गांव के घर में गए थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौटते समय रास्ते में गांव भायपुर के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा के बल पर उन्हें रोक लिया था। बदमाशों ने उनके पास से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने अगले दिन पीड़ित की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 11 अप्रैल को खुटार के गांव सराय नवदिया के दयाराम और धनसिंहपुर के आजाद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। तब गिरफ्तार किए बदमाशों के पास से पांच हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ था। जेल भेजे गए बदमाशों का साथी मैलानी थाना की सुआबोझ कॉलोनी का अजीत उर्फ विष्णु और खुटार के सराय नवदिया का जीवन पुलिस के हाथ नहीं लग सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि फरार अजीत उर्फ विष्णु और जीवन को बुधवार को गांव पिपरिया दुलई जाने वाले खड़ंजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। अजीत के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही 12 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद

निर्नामाणाधीन नादौन दियोटसिद्ध सड़क के विस्तारीकरण में लगी मशीनरी। संवाद

निर्नामाणाधीन नादौन दियोटसिद्ध सड़क के विस्तारीकरण में लगी मशीनरी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed