फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two containers collided on the highway, Pilibhit driver died

Pilibhit News: हाईवे पर दो कंटेनर टकराए, पीलीभीत के चालक की मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two containers collided on the highway, Pilibhit driver died
शादाब का फाइल फोटो।
धामपुर (बिजनौर)/पूरनपुर। हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने दो कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसे में एक कंटेनर के चालक पूरनपुर के शेरपुर गांव निवासी शादाब खान (28) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए है। एक ही हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
विज्ञापन

चालक जान मोहम्मद उमर पुत्र तेज मोहम्मद निवासी ग्राम खुशनागिरी थाना तीसा जनपद चंबा हिमाचल प्रदेश कंटेनर लेकर धामपुर की ओर से उत्तराखंड जा रहा था। ग्राम सुहागपुर के पास उसके कंटेनर की टक्कर सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से हो गई। उस कंटेनर को 28 वर्षीय चालक शादाब खान पुत्र मुन्ना खान निवासी ग्राम शेरपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत चला रहा था।
विज्ञापन

हादसे में चालक शादाब खान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे वाहन का चालक जान मोहम्मद और उसका साथी हेल्पर दिलदार अली पुत्र अमीन मोहम्मद निवासी ग्राम खुशनागिरी थाना तीसा जनपद चंबा हिमाचल घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शादाब के भाई साजिद और अन्य परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए। साजिद ने बताया कि शादाब उनसे छोटा था। शादाब की शादी करीब सात साल पहले गांव की ही राजदा के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं।


खिड़की काटकर कंटेनर से बाहर निकाला

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक शादाब को पुलिस ने कंंटेनर की खिड़की को काटकर बाहर निकाला। बताया कि हादसा गोवंश को बचाने के चक्कर में हुआ।
--
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बिलसंडा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार थाना क्षेत्र के गांव ओढ़ाझार निवासी सौरभ गंगवार (30) पुत्र रामगोपाल की मौत हो गई। वह गमी की होली में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
बड़े भाई अवनीश गंगवार ने बताया कि सौरभ सुबह थाना बरखेड़ा की चौकी ज्योरहा के गांव इमलिया में एक रिश्तेदार के यहां गमी की होली में शामिल होने गए थे। देरशाम लौटते समय बीसलपुर -दियोरिया हाईवे से बड़ागांव मोड़ पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सौरभ को बिलसंडा सीएचसी पहुंचाया। यहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसओ दिगंबर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शादाब का फाइल फोटो।

शादाब का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed