फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two arrested for murder of teenager

Pilibhit News: किशोर की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for murder of teenager
बीसलपुर। कस्बा दियोरिया में 19 जुलाई की रात में प्रेमिका से मिलने गए किशोर की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो को गिरफ्तार किया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा दियोरिया निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनका पुत्र शिवम (17) 19 जुलाई की रात बुलाने पर कस्बे में ही रह रही अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहां मौजूद प्रेमिका के परिजनों ने शिवम को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया था। किशोरी के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में शिवम को ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि शनिवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में शिवम की हत्या होने की पुष्टि हुई है। रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के पिता संजीव ने कोतवाली में हत्याकांड की नामजद तहरीर दी। कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि संजीव की तहरीर पर हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनो आरोपी किशोर की प्रेमिका के परिवार के ही हैं। वह आपस में सगे भाई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से सीओ ने भी कोतवाली पहुंचकर पूछताछ की। उसके बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed