फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused nabbed while stealing from a plant; stolen goods and a bike recovered.

Pilibhit News: प्लांट से चोरी करते दो आरोपी दबोचे, चोरी का सामान और बाइक बरामद

Tue, 30 Jun 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused nabbed while stealing from a plant; stolen goods and a bike recovered.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम निसरा में एक कंपनी के प्लांट से चारपाई और बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम निसरा निवासी जुवैर अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने प्लांट पर पहुंचे तो देखा कि दो युवक कमरों से चारपाई और बैटरी चोरी कर मोटरसाइकिल पर लादकर ले जा रहे हैं। शोर मचाने पर पड़ोसी नफीस अहमद समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन प्लांट के सामने ही उन्हें चोरी के सामान और मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद रईस उर्फ नन्हू और ताहब्बर निवासी ग्राम परैवा वैश्य, थाना जहानाबाद बताए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसके प्लांट से पूर्व में बैटरी, करीब 100 फीट कॉपर केबल, पंखे समेत अन्य सामान भी चोरी हो चुका है, जिनमें भी इन्हीं दोनों पर संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed