फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Twenty-two acres of nasal ejected in

केजीएन में निकली नजूल की पौने दो एकड़ जमीन

Sun, 06 Dec 2015 11:02 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 06 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Twenty-two acres of nasal ejected in

शहर की केजीएन कॉलोनी द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई नजूल भूमि को खाली कराने के लिए राजस्व टीम की नापजोख रविवार को भी जारी रही। पूरे दिन चली कार्रवाई में राजस्व प्रशासन ने केजीएन फेज-1 में नजूल की पौने दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। वहीं केजीएन फेज-2 में नजूल की भूमि में बने मकान खाली न होने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन

शहर में बन रही अवैध कॉलोनियों एवं इनके विकसित करने में कब्जाई गई सरकारी जमीनों को चिह्नित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। शनिवार को केजीएन फेज-2 में नजूल की भूमि में बने दो मकानों का आंशिक रूप से गिरा दिया गया था। जबकि तीन अन्य मकानों को चिह्नित होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जगह के अभिलेख मांगे थे लेकिन रविवार को मकान स्वामी अभिलेख नहीं दिखा सके और मकान बंद कर दिए।
विज्ञापन

इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टाफ को सोमवार दोपहर तक अभिलेख न दिखाने पर मकान गिराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सुबह को राजस्व टीम केजीएन फेज-1 में पहुंची और जमीन की नाप शुरू की। शाम तक चली नाप में कॉलोनी बनाने को पटान की गई जगह में नजूल की करीब पौने दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।  सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया चिह्नित की गई नजूल की जमीन अभिलेखों में गढ़ी के नाम से दर्ज है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नकटदाना चौराहे से केजीएन कॉलोनी होते हुए खकरा रोड तक नाप हो रही है। इसके बाद अन्य कॉलोनियों व भवनों की नाप जोख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजूल की जमीन में था कॉलोनी का मुख्य मार्ग
केजीएन फेज-2 में नकटदाना चौराहे के निकट बनाए गए कॉलोनी के द्वार से कुछ आगे शुरू हुआ मुख्य मार्ग नजूल की जमीन में है। साथ ही मार्ग के दोनों की कुछ प्लाट काटकर भवन भी बनाए गए ह्रैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed