फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Twenty-four hours, half the city's power supply is disrupted

चौबीस घंटे आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप रही

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रूपपुर कमालु स्थित 132 केवी के यार्ड में अंडर ग्राउंड केबिल जलने से शहर वासियों के सामने फिर बिजली संकट गहरा गया। बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक आधे शहर की बिजली गुल रही। इससे घरेलू एवं व्यवसायिक जीवन अस्तव्यस्त रहा। बुधवार देर शाम 132 केवी के यार्ड स्थित अंडर ग्राउंड फिटिंग जल गई। इससे टाउन वन और टू इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। गैस चौराहा, मुख्य बाजार, सुनगढ़ी, नई बस्ती, आसफजान, साहूकारा, डोरीलाल, मोहतशिम खां, दुर्गा प्रसाद आदि इलाकों में बिजली गायब रही। रात भर लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह तक नहीं आई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक सुधार कार्य पूरा न होने के कारण बिजली नहीं आ सकी। इससे लोग पानी के लिए परेशान रहे। इधर, बिजली पर आधारित दुकानों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि सुबह से टीमों को सुधार कार्य में लगा दिया गया था। दो फीडर की बिजली सप्लाई लेकर बंद रही है। देर शाम तक सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed