फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Turbulent life of rain, waterlogging in many places

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जगह जलभराव

Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Turbulent life of rain, waterlogging in many places
बारिश - फोटो : अमर उजाला
धुंधरी में कच्चा मकान गिरने से बकरी मरी
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से रुक रुक कर हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हुई। कार्यालय खुलने के समय बारिश से लोग परेशान रहे। बीसलपुर में कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। अमरिया क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से बकरी मर गई।
मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे से बारिश शुरू हो गई। थोड़ी थोड़ी देर बाद हुई बारिश से लोग काफी परेशान रहे। सुबह बारिश से जहां स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोग परेशान हुए वहीं दिहाड़ी मजदूरों को भी बिना काम के लौटना पड़ा। कई बार हुई बारिश से सड़कों पर चहल पहल कम रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश रुकने पर लोग घरों से निकले। उधर, पहाड़ों पर बारिश के चलते ड्यूनी डैम से देवहा नदी में सुबह से ही पानी छोड़ने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक यहां से पांच हजार क्यूूसेक पानी छोड़ा गया। बनवसा बैराज से शारदा नदी में 12 बजे तक 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

बीसलपुर। दोपहर तक हुई बारिश से चौंसरा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास और दियोरिया रोड पर गांव मकरंदापुर के पास जलभराव हो गया। इससे आने जाने वालों को परेशान होना पड़ा। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र लगने वाली बाजार (साप्ताहिक हाट) और पशु बाजार भी प्रभावित रहे। उधर गांव खिरकिया निवासी हरप्रसाद गंगवार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे बैठक की दीवारें ढह गई। मलबे में दबकर वहां सो रहे मेहमान गांव मंडरा सुमन निवासी ओमप्रकाश घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। सोमवार की रात हुई बारिश से गांव धुंदरी  निवासी कर्मसेन का कच्चा पूरी तरह भींग गया। मंगलवार सुबह पूरा परिवार बाहर बैठकर नाश्ता कर रहा था जबकि उनका पुत्र विजय कमरे में था। वह जैसे ही कमरे से बाहर आया अचानक पूरा मकान गिर गया। इससे कमरे में बंधी बकरी की मलवे में दबकर मौत हो गयी साथ ही कमरे में रखा बैड, अलमारी, एवं अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। 

जिले में बारिश की स्थिति
स्थान        बारिश (मिलीमीटर)
शहर             4.5 मिलीमीटर
अमरिया        25.0  मिलीमीटर
चूका            32.0  मिलीमीटर
बाइफरकेशन        30.0  मिलीमीटर
पौटा            25.0  मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed