{"_id":"8e2373997db708f1c330ee86c2b5f3be","slug":"truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंसरा रोड पर लगी ट्रकों की लंबी लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंसरा रोड पर लगी ट्रकों की लंबी लाइन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 06 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि सेंट्रल वेयर हाउस में इन दिनों राजकीय क्रय केंद्रों पर तौले जाने वाले गेहूं का भंडारण हो रहा है। वेयर हाउस में गेहूं का उतार धीमी गति से होने के कारण वेयर हाउस के गेट पर चौंसरा रोड पर गेहूं भरे ट्रकों की काफी लंबी लाइन लगी है। जिससे उधर का यातायात प्रभावित हो रहा है और उधर से गुजरने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बावत वेयर हाउस प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने बताया कि स्टाफ कम होने के कारण धीमी गति से गेहूं का उतार हो रहा है। जल्द ही व्यवस्था ठीक करा ली जाएगी।
ट्रक की टक्कर से टूटा गेट
बीसलपुर। सेंट्रल वेयर हाउस का गेट ट्रक की टक्कर लगने से टूट गया है, जिससे वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
सेंट्रल वेयर हाउस में इन दिनों सरकारी गेहूं का भंडारण हो रहा है। गेहूं भरकर लाने वाले एक ट्रक की टक्कर लगने से बुधवार को वेयर हाउस का गेट टूट गया, जिससे वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। इस बावत वेयर हाउस के प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने बताया कि टूटा हुआ गेट गुरुवार तक सही करा दिया जाएगा।