फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck full of illegal wood caught at depot, seized

Pilibhit News: डिपो पर अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, सीज

Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Truck full of illegal wood caught at depot, seized
मझोला। डिपो पर अवैध रूप से कटान कर लकड़ी से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। आसपास भी लकड़ी का भंडार मिला। डिपो का लाइसेंस आदि न होने की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ रिपोर्ट दर्ज की है। न्यूरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 फरवरी को वह टीम के साथ रात में चेकिंग के लिए निकले थे। न्यूरिया कॉलोनी के पास पहुंचे ही कि सूचना मिली कि टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया फिलिंग पेट्रोल पंप के निकट लकड़ी की टाल से एक ट्रक अवैध रूप से बिना परमिट के यूकेलिप्टिस व अन्य प्रजाति की लकड़ी भरा खड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां एक युवक ने पूछताछ में अपना नाम जमशीद निवासी न्यूरिया बताया। इसके अलावा ट्रक में करीब सात से आठ क्विंटल लकड़ी भरी मिली। ट्रक के कागजात न दिखाने पर सीज की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed