फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   truck caught fire due to cylinder explosion while cooking food driver saved his life by jumping in Pilibhit

Pilibhit News: खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 12 Feb 2025 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में गन्ना लदा था। आग से गन्ना समेत ट्रक जल गया। 

विज्ञापन
truck caught fire due to cylinder explosion while cooking food driver saved his life by jumping in Pilibhit
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सड़क किनारे खड़े ट्रक में खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से आग लग गई। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। 

विज्ञापन


बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी ओमप्रकाश ट्रक चालक हैं। वह ट्रक से एलएच चीनी मिल में गन्ना ढुलाई का कार्य करते हैं। वह मंगलवार रात क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आते समय पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे पर ट्रक रोककर उसके अंदर ही छोटे सिलिंडर पर खाना बनाने लगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान सिलिंडर फट गया और ट्रक में आग लग गई। ओमप्रकाश ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना दमकल को दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक में लदा गन्ना और ट्रक जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed