फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Troubled by unannounced power cuts, BKU workers locked the substation

Pilibhit News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Fri, 30 May 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Troubled by unannounced power cuts, BKU workers locked the substation
कलीनगर विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगाते किसान। स्रोत किसान
कलीनगर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलीनगर विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगाकर विरोध जताया। अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़े किसान करीब तीन घंटे तक परिसर में धरने पर बैठे रहे। अधिशासी अभियंता के पहुंचने के बाद सुधार के आश्वासन पर किसान मानें। इसके बाद ताला खोला गया।
विज्ञापन

किसान नेता रंजीत सिंह काहलो, गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में किसान उपकेंद्र पहुंचे। आरोप लगाया कि मथना जप्ती क्षेत्र की बिजली सप्लाई कई दिनों से प्रभावित हो रही है। रात को अघोषित बिजली कटौती का खेल जारी है। गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर शिकायत के बाद भी अधिकारियों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार रात सप्लाई प्रभावित होने के बाद कुछ किसान रात को भी उपकेंद्र पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह किसानों ने एकत्र होकर उपकेंद्र पहुंचकर ताला लगा दिया। संविदा कर्मचारी अंदर बंद हो गए। धरने पर बैठे किसान अधिशासी अभियंता के मौके पर आने की बात पर अड़ गए। जेई और एसडीओ के समझाने पर भी किसान नहीं मानें। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और दरी पर बैठकर किसानों से बातचीत कर समस्या सुनी। इसके बाद सुधार कराने का आश्वासन देने पर किसान मानें। इस दौरान किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed