फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trolley and car collide, one dead, seven injured

Pilibhit News: ट्रॉली और कार की भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

Thu, 01 May 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trolley and car collide, one dead, seven injured
पूरनपुर। थाना क्षेत्र में बृहस्पवितार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर हालत में पूरनपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसा पूरनपुर क्षेत्र के घाटमपुर गांव के पास हुआ। क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी बहादुर सिंह (50) अपने परिवार के साथ मोहब्बतपुर गांव स्थित शादी समारोह में शामिल होने कार से जा रहे थे। कार में परिवार के सात लोग सवार थे। इनमें चार छोटे बच्चे भी शामिल थे। देर रात क्षेत्र के घाटमपुर गांव के पास पहुंचते ही कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बहादुर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के पंकज सिंह (16) पुत्र कृपाल सिंह, रिषभ (7) पुत्र तेजू, सुनहरी (5) पुत्री तेजू, अनिकेत (5) पुत्र कृपाल सिंह, अंकित 8, शकुंतला देवी (25) पत्नी तेजू, तेजू (27), सोनी देवी (28) पत्नी कृपाल सिंह और एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों की स्थिति देख हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सरकारी वाहन के अलावा एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पूरनपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज सिंह, रिषभ और सुनहरी को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि हादसे में एक ही मौत हुई है घायलों का उपचार जारी है। हादसे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।



हादसे के बाद मची चीख पुकार, अस्पताल में उमड़ी भीड़
हादसे में एक की मौत और सात लोगों के घायलों होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। उनकी मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। वहीं सूचना मिलने पर घायलों के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। हादसा स्थल से लेकर सीएचसी तक भीड़ की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed