{"_id":"631ce0e77d8b2778c23daf86","slug":"tried-to-rape-a-teenager-if-the-policeman-drove-away-then-the-night-was-spent-in-kinship-pilibhit-news-bly497195755","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दारोगा ने थाने से भगाया, पीड़िता को परिवार के साथ रिश्तेदारी में काटनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दारोगा ने थाने से भगाया, पीड़िता को परिवार के साथ रिश्तेदारी में काटनी पड़ी रात
विज्ञापन
पीलीभीत। एक युवक ने बृहस्पतिवार को दुकान में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से की गई, तो दारोगा ने उल्टे किशोरी पर ही झूठा आरोप लगाने की बात कही। इस पर पीड़ित परिवार घर लौट आया और आरोपी से भयभीत परिवार ने घर छोड़ रिश्तेदारी में रात गुजरी। अगले दिन एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। 24 घंटे बाद एसपी की फटकार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
माधोटांडा क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में बाहरी हिस्से में परचून की दुकान है। आठ सितंबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री दुकान पर बैठी थी। तभी मोहल्ले का युवक दुकान में घुस आया और पुत्री से छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। शोर-शराबा सुनकर पत्नी पहुंची, तो शिकायत करने पर दोबारा पुत्री के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
पीड़ित परिवार चौकी पर शिकायत करने गए, तो दारोगा ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही झूठा साबित कर दिया। आरोप है कि दारोगा ने डांट फटकार कर चौकी से भगा दिया। आरोपी और पुलिस से भयभीत होकर पीड़ित परिवार ने आठ सितंबर की रात घर छोड़ कर रिश्तेदारी में गुजारी। इसके बाद अगले दिन पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी ने दारोगा की जमकर लताड़ लगाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार देर रात 24 घंटे बाद एसपी के निर्देश पर सिर्फ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट सोनू कश्यप के खिलाफ दर्ज की।
विज्ञापन
माधोटांडा थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। हालांकि घटना के बाद बाहर गए थे। इसीलिए मामला संज्ञान में नहीं था।