{"_id":"58ff81964f1c1b9d65c0d33c","slug":"tribute-to-sukma-martyrs-throughout-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले भर में दी गई सुकमा के शहीदों को श्रृद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में दी गई सुकमा के शहीदों को श्रृद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
श्रृद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले की निंदा कर नक्सलियों के सफाए की मांग
जिले भर में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रृद्धांजलि दी गई। वहीं नानू फौजी समाजोत्थान समिति के तत्वावधान में शहरवासियों ने कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी।
पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल की मंगलवार को युवा नगराध्यक्ष योगेश शुक्ला के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में हमले में जवानों के शहीद होने पर रोष जताया गया। जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। गृहमंत्री से कठोर कदम उठाने की मांग की गई। इस मौके पर सुनील कुमार वर्मा, जगदीश लोधी, संजय पांडे, जीशान अंसारी, अरुणदास चंचल, मोहम्मद राशिद, जहीरउल्ला साबरी आदि मौजूद रहे। नानू फौजी समाजोत्थान समिति के तत्वावधान में शहरवासी देर शाम नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां लोगों ने कैंडिल जलाकर हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रृद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि दी गई। मारे गए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री विकास बाल्मीकि ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ने को तैयार है। जिलाध्यक्ष जग्गो देवी ने केंद्र सरकार से सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों का खात्मा करने की मांग की। इस मौके पर बिट्टन लाल, मुलायम सिंह, प्रदीप वाल्मीकि, अरुण राही, शेखर वाल्मीकि, मान सिंह, राम सिंह, वंशीलाल, मुकेश वाल्मीकि, महीपाल, राकेश, बबलू, प्रभूचरन, जयादेवी, विजयपाल आदि मौजूद रहे। इधर नगर पालिका सदस्य नियाज अहमद के कार्यालय पर हुई बैठक में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से इस्तीफा देने से अभियान चलाकर नक्सलियों का सफाया करने की मांग की गई। इस दौरान मारे गए शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर आमिर खां, अतहर शाह खां, मोहम्मद असद खां, जाकिर मियां खां, मिनहाज खां, असलम सेठ, अकरम कुरैशी, इंतियाज अंसारी आदि मौजूद रहे। इधर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर महामंत्री स्वतंत्र देवल, अजय शर्मा, मोहित आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय पर कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर सुरजीत कुमार, सुमित, दीपक, प्रवेश, अर्जुन, शिवम आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत। सपाइयों की जिला कार्यालय पर हुई आपात बैठक में सुकमा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत पर संवेदना व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष आंनद सिंह यादव ने कहा कि इस घटना से देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति स्पष्ट हो गई है। केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रण करने के साथ निर्दोष जवानों की हत्याएं रोकने का प्रयास करें। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता दिलाने की मांग की। पूर्वमंत्री हाजी रियाज अहमद ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर अमर सिंह, लक्ष्मी सक्सेना आदि मौजूद रहे। इधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद दामोदर दास पार्क में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पार्टी संरक्षक राजीव अग्रवाल ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर जिला संयोजक संदीप सक्सेना, गोविंद रस्तोगी, राजीव सक्सेना, राजीव त्रिपाठी, शेखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक शोकसभा मेें छत्तीसगढ़ मेें हुए नक्सली हमले की निंदा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, सुभाष बाजपेई, नीशू प्रधान, गुरबल दीप, रवि यादव, सुमित शर्मा, सुरेश आजाद, समर आजाद, विजय, विमल, बलजीत सिंह, अनुराग मिश्रा, पंकज सिंह, सुरेंद्र शर्मा, प्रवेश भारती आदि मौजूद रहे।