फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Treasury employee sought protection fearing Sanjay who was caught taking bribe

Pilibhit News: कोषागार कर्मी ने घूस लेते पकड़े गए संजय के डर से मांगी सुरक्षा

Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Treasury employee sought protection fearing Sanjay who was caught taking bribe
पीलीभीत। पंचायत विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर को घूस लेते पकड़ने के दौरान भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) टीम के साथ गवाह के तौर पर रहे कोषागार के कर्मचारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

जेल में बंद संजय तोमर और अन्य से खुद को खतरा बताया है। शिकायत में विकास भवन के ही कर्मचारियों के नामों का जिक्र किया।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कोषागार के लेेखाकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण इकाई की टीम के साथ डीएम की ओर से नामित लोकसेवक (साक्षी) के तौर पर रह रहा था। आरोप लगाया कि प्रधान सहायक संजय तोमर वर्ष 2022 से उससे रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

उस समय उसने संजय तोमर समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसका वाद भी न्यायालय में चल रहा है। बताया कि भ्रष्टाचार निवारण की कार्रवाई के बाद से उसे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उस पर गवाही न देने का दबाव बना सकते हैं। लेखाकार ने सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में अन्य नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed