फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Treasury employee pleaded for protection from SP in pilibhit

Pilibhit News: कोषागार कर्मी ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, घूस लेते पकड़े गए प्रधान सहायक से जताया खतरा

Tue, 04 Mar 2025 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

पीलीभीत में एंटी करप्शन टीम ने पंचायत विभाग के प्रधान सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इस कार्रवाई के दौरान साथ रहे कोषागार कर्मी ने प्रधान सहायक से खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन
Treasury employee pleaded for protection from SP in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पंचायत विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर को घूस लेते पकड़ने के दौरान भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) टीम के साथ गवाह के तौर पर रहे कोषागार के कर्मचारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने जेल में बंद संजय तोमर और अन्य से खुद को खतरा बताया है। शिकायत में विकास भवन के ही कर्मचारियों के नामों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कोषागार के लेखाकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण इकाई की टीम के साथ डीएम की ओर से नामित लोकसेवक (साक्षी) के तौर पर रह रहा था। आरोप लगाया कि प्रधान सहायक संजय तोमर वर्ष 2022 से उससे रंजिश मानते हैं। उस समय उसने संजय तोमर समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसका वाद भी न्यायालय में चल रहा है। बताया कि भ्रष्टाचार निवारण की कार्रवाई के बाद से उसे खतरा बढ़ गया है। आरोपी उस पर गवाही न देने का दबाव बना सकते हैं। लेखाकार ने सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में अन्य नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन


50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया था संजय तोमर
विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी/ पंचायत विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर को भ्रष्टाचार निवारण इकाई टीम ने 21 फरवरी को पीड़ित से चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा था। टीम ने आरोपी के घर और नकटादाना चौराहे के पास स्थित जिम पर भी छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed