फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tread carefully, danger lies at the Assam crossroads

Pilibhit News: चलें संभलकर, असम चौराहे पर है खतरे की डगर

Fri, 19 Dec 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 19 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tread carefully, danger lies at the Assam crossroads
पीलीभीत। अगर रात के समय सफर कर रहे हैं तो कोहरे में शहर के असम चौराहे से संभलकर गुजरें। करीब तीन वर्षों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जगह-जगह पड़ा मलबा, निर्माण सामग्री, मिट्टी और सुरक्षा के अधूरे इंतजाम सफर में जोखिम बढ़ा रहे हैं। यहां संकेतक और अन्य व्यवस्थाएं भी न के बराबर ही नजर आती हैं। रात के समय सुरक्षाकर्मी भी कम ही दिखते हैंं, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पूर्व में चौराहे पर हादसे हो चुके हैं। लोगों की जान भी चुकी है। गिरकर चोटिल होने की घटनाएं तो अक्सर होती रहती हैं। पूरनपुर की ओर से आने पर छोटे खंभे भी रखे नजर आते हैं। डायवर्जन और अन्य संकेतक का हाल भी बदहाल है। कोई बोर्ड टूटा तो कोई एक ओर झुका नजर आता है। लोहे के टूटे बोर्ड और अन्य सामग्री भी सड़क पर ही पड़ी दिखती है। रात में कोहरे में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

निर्माण क्षेत्र में खड़े रहते वाहन, बन रहे खतरा : शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पूरनपुर की ओर जाने पर निर्माण क्षेत्र में ही ट्रक और अन्य वाहन खड़े नजर आए। जोखिम के बीच खड़े यह वाहन अन्य वाहनों की राह भी मुश्किल बना रहे थे। वहीं कई वाहन ओवरब्रिज के नीचे भी खतरे के बीच खड़े दिखे। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार इन वाहनों को हटाना भी जरूरी नहीं समझते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed