फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   TRD team inspected before CRS

Pilibhit News: सीआरएस से पहले टीआरडी की टीम ने किया निरीक्षण

Sun, 17 Mar 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
TRD team inspected before CRS
पीलीभीत माला रेलवे स्टेशन के बीच निरीक्षण करते रेलवे के अधिकारी । स्रोत - रेलवे
पीलीभीत/पूरनपुर। पीलीभीत-शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीआरएस से पहले होने वाले सभी निरीक्षण पूरे किए जा रहे हैं। रविवार को बरेली से आई टीआरडी टीम ने रेलखंड पर हुए काम का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने बिजली से संबंधित और गेट के कामों को देखा। अब इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को रेलखंड पर लोको इंजन का ट्रायल हुआ था, जो कि सफल रहा। जहां कुछ कमियां थीं उनको ठीक कराया जा रहा है। रविवार को भी पीलीभीत से शाहगढ़ रेलवे स्टेशन तक हुए विद्युतीकरण और अन्य कामों का बरेली से आई टीम ने निरीक्षण किया। बरेली से आए एजुकेटिव इंजीनियर टीआरडी जितेंद्र खटिक ने माला रेलवे स्टेशन और शाहगढ़ स्टेशन पर हुए काम को देखा। इस दौरान उन्होंने पटरी, सिग्नल आदि का निरीक्षण किया। समपार फाटक पर हुए काम को देखा और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि सीआरएस से पहले इस तरह के अलग-अलग कई निरीक्षण होते हैं। इनमें सब ठीक मिलने पर ही सीआरएस निरीक्षण होता है। आरवीएनएल के सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया यह प्रक्रिया सीआरएस से पहले की है। रेलखंड पर सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। कुछ काम शेष है जो किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed