फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transporters' strike ends, get two hours' time

Pilibhit News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म, दो घंटे का मिला समय

Wed, 02 Jul 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Transporters' strike ends, get two hours' time
ट्रांसपोर्टरों से वार्ता करते गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर व 
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने वार्ता कर मंगलवार को परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल खत्म करा दी। नो-एंट्री में शाम चार से छह बजे के बीच दो घंटे वाहनों की आवाजाही में छूट मिलने की बात पर सहमति बनी है। व्यापारियों ने राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व से पुलिस और प्रशासन ने शहर में बड़े मालवाहक वाहनों पर नो-एंट्री लगा दी थी। इसपर चुंगी स्थित ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने डीएम से मिलकर वाहनों की दिन में एंट्री के लिए समय की मांग की। प्रशासन से राहत न मिलने पर रविवार रात से ट्रांसपोर्ट व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सोमवार काे चुंगी के बाहर हड़ताल की फ्लैक्सी लगाकर काम बंद कर दिया। वाहनों के पहिए थमे रहे। लोगों के कामकाज पर इसका असर पड़ा। मंगलवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और एएसपी विक्रम दहिया के साथ बाजार चुंगी स्थल पहुंचे। राज्यमंत्री ने व्यापारियों से बात की। आपसी सहमति के साथ बड़े माल वाहक वाहनों को शाम चार बजे से छह बजे तक प्रवेश की अनुमति दिला दी। गन्ना राज्यमंत्री ने अपने हाथ से फलैक्स हटाकर हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed