Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transport news in district.

Pilibhit News: डिपो को मिली छह महिला परिचालक, जल्द ही संभालेंगी जिम्मेदारी

Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Transport news in district.
पीलीभीत। डिपो की बसों पर महिला परिचालकों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में डिपो को छह अन्य महिला परिचालक मिली हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 47 हो गई है। पूर्व में दो बार हुई भर्ती प्रक्रिया में यहां के लिए 40 से अधिक महिला परिचालक मिली थीं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से संचालित करीब 103 बसों पर करीब 211 चालक और 216 परिचालक कार्यरत हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिए जाने के क्रम में महिला परिचालकों की भागीदारी को बढ़ाया गया है। चार माह पूर्व शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में यहां के लिए करीब 38 महिला परिचालकों का चयन हुआ। इसमें करीब 32 महिलाओं ने कार्यभार ग्रहण किया। कुछ महिलाओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। दूसरी भर्ती प्रक्रिया में 18 परिचालकों में नौ महिलाओं ने कार्यभार ग्रहण किया। करीब एक सप्ताह पूर्व हुई भर्ती प्रक्रिया में छह महिला परिचालकों ने यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है। विभागीय अफसरों के अनुसार महिला परिचालक अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर रही हैं। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि हाल में छह महिला परिचालक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed