फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transformer blew up, 200 families lost electricity for the whole day

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली गई, हुआ हंगामा

Sat, 01 Jun 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up, 200 families lost electricity for the whole day
शेरपुर कलां में जलता ट्रांसफार्मर । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। शेरपुरकलां के मोहल्ला नौगवां में रखा 250 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर शुक्रवार दिन में पौने 10 बजे फुंक गया। इससे करीब 200 परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में पूरे दिन बिजली की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं में रोष रहा। बिजली कटौती और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन



नगर सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को भी लड़खड़ाई रही। फाॅल्ट और ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। शेरपुरकलां के मोहल्ला नौगवां में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। लाइनमैन ने उपभोक्ताओं को शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर आने के बाद ही आपूर्ति मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर उपभोक्ताओं ने अधिक लोड होने के बाद भी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा होने पर फुंकने का तर्क दिया। साथ ही इसके विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले से ही कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा गया था, जबकि 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आसिम मियां, नबी हसन, इकबाल हसन, अमान खां, लल्ला, आसिम, असलम आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता आशुतोष पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर को मंगवाया गया है। शाम तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
--
शहर में 500 परिवारों की पांच घंटे गुल रही बिजली

पीलीभीत। फीडर पर अधिक लोड हो जाने के कारण ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने काम कराया। इसके चलते मोहल्ला निरंजनकुंज के उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। इससे लगभग पांच सौ परिवार भीषण गर्मी में परेशान रहे।
शहर के निरंजनकुंज फीडर पर पिछले कुछ दिनों से लोड अधिक हो रहा था। शहर के रामायण विहार, स्टेडियम रोड के आस-पास, सुनगढ़ी और जीवनरेखा के आसपास के पांच सौ परिवारों को रोजाना दिक्कत हो रही थी। लोड अधिक होने से वहां पर एलटी लाइन जलना, बार-बार ट्रिपिंग होने के साथ अन्य समस्या आ रही थी।
इसको देखते हुए विभाग ने शुक्रवार को दिन में 11 बजे शटडाउन लिया और व्यवस्था सुधारने की दिशा में काम किया। इसके चलते भीषण गर्मी में भी उन्हें बिजली नहीं मिल सकी। बिजली न मिल पाने के कारण लोगों के आगे पानी की दिक्कत आई, साथ ही इंवर्टर भी डाउन हो गए।

दिन में तीन बजे के बाद यहां की सप्लाई चालू हो सकी, लेकिन बाद में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इधर, शहर के अशोक काॅलोनी, एकता नगर, पंजाबियान, तुलाराम, बल्लभनगर, सुरभि कॉलोनी, मोहल्ला तखान, साहूकारा, शेख चांद, अशरफ खां, भूरे खां, काला मंदिर आदि जगहों पर दिन भर बिजली की आवाजाही जारी रही।
जेई जहांगीर आलम ने कहा कि फीडर का कार्य होने की वजह से निरंजनकुंज में बिजली आपूर्ति बाधित रही, फिलहाल समस्या का निदान करा दिया गया है।।
-
शहर के तीन ट्रांसफार्मरों में लगी आग
बृहस्पतिवार की रात लोड अधिक होने से शहर के छतरी चौराहा, लाल रोड और स्टेडियम रोड पर रखे तीन ट्रांसफार्मरों में किसी तरह आग लग गई। इससे इन तीनों स्थानों पर करीब एक-एक घंटा तक बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा भी रात में कई मोहल्लों में घंटों बिजली की समस्या बनी रही।
-
लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के विरोध में हंगामा, ईई का पुतला फूंका

पूरनपुर। लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के विरोध में बृहस्पतिवार रात को विद्युत उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

मोहल्ला बमनपुरी के वार्ड संख्या चार में पिछले कई दिनों से लड़खड़ाई चल रही बिजली आपूर्ति के विरोध में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ उपभोक्ताओं ने रात को ही विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। पुतला फूंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। संवाद

शेरपुर कलां में जलता ट्रांसफार्मर । स्रोत - ग्रामीण

शेरपुर कलां में जलता ट्रांसफार्मर । स्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed