फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transactions were made from the account by fraud, report filed against cashier and manager

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर खाते से किया लेनदेन, कैशियर और प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Transactions were made from the account by fraud, report filed against cashier and manager
पीलीभीत। बैंक के कैशियर और प्रबंधक ने आपसी मिलीभगत से खाते से लेनदेन किया। खातेदार ने कोर्ट के आदेश पर कैशियर और प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के नकटिया गांव निवासी कल्याण राय ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसने वर्ष 2011 में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कैंच में फसली ऋण खाता खोला था। आठ मार्च 2011 को उसने फसली ऋण लिया था। एक मार्च 2013 से लेकर 31 अगस्त 2016 तक उसने फसली ऋण का संपूर्ण भुगतान कर दिया। इसके बाद उसने कोई लोन नहीं लिया।
आरोप है कि पूरे भुगतान के बाद भी उसके खाते से बैंक के कैशियर ने प्रबंधक की मदद से लगातार खाते का संचालन जारी रखा। खाते से बार-बार रुपये निकालकर जमा किए जाने का आरोप लगाया। उसके खाते में 16,800 रुपये का फसली लोन छोड़ दिया गया, जबकि उसने 31 अगस्त 2016 के बाद खाते का संचालन ही नहीं किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed