फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trains will soon start running between Pilibhit-Mailani, electrification work completed

Pilibhit News: पीलीभीत-मैलानी के बीच जल्द दौड़ने लगेंगी ट्रेनें, विद्युतीकरण का काम पूरा

Wed, 30 Aug 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trains will soon start running between Pilibhit-Mailani, electrification work completed
कुरैया हॉल्ट और दू​धियाखुर्द के बीच बिजली लाइन चेक करते कर्मचारी । संवाद
पूरनपुर। आमान परिवर्तन के बाद कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द के बीच भी रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। लाइन में करंट भी प्रवाहित कर दिया गया है। अब टावर वैगन और पावर ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी गई है। सितंबर के पहले सप्ताह में विद्युतीकरण का सीआरएस से निरीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मैलानी से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन के लिए 31 मई 2018 को मीटर गेज पर ट्रेनों का आखिरी सफर हुआ था। इसके बाद आमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ। मैलानी से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम करीब दो साल पहले पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है। मैलानी से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण में कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द के बीच वन विभाग की आपत्ति पर काम रुक गया था, जबकि मैलानी से कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम करीब आठ महीने पहले पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखर्द के बीच भी रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम सोमवार शाम पूरा कर लिया गया। विद्युतीकरण के आरवीएनएल प्रबंधक/सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद करीब 14 सौ मीटर ट्रैक के विद्युतीकरण का काम सोमवार शाम को पूरा करा दिया गया। लाइन में करंट भी प्रवाहित कर दिया गया है। अन्य औपचारिकताएं तीन-चार दिन में पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद टावर वैगन निरीक्षण, पावर ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

०००००००
टावर वैगन शेड भी तैयार
रेलवे ट्रैक की लाइन को बिजली की आपूर्ति के लिए पूरनपुर में सब स्टेशन बनाया गया है। सब स्टेशन में टावर वैगन शेड (विद्युतीकरण मेंटिनेंस सेंटर) भी मंगलवार को तैयार कर लिया गया।

००००००
पुलों पर वर्षाकाल के बाद तेजी से होगा काम
शाहगढ़ से पीलीभीत तक पटरी बिछाने का काम तेजी से हो रहा है, लेकिन माला के पास खन्नौत नदी और पीलीभीत के पास सड़ा पुल का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। सड़ा पुल का निर्माण अगस्त महीने के अंत तक पूरा होना था, लेकिन अभी काफी काम बाकी है। धीमी गति से काम होने के चलते माला से पीलीभीत तक विद्युतीकरण का काम भी रुका हुआ है। रेलवे अफसरों का कहना है कि वर्षाकाल समाप्त होने के बाद काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।

कुरैया हॉल्ट और दूधियाखुर्द के बीच बिजली लाइन चेक करते कर्मचारी । संवाद

कुरैया हॉल्ट और दूधियाखुर्द के बीच बिजली लाइन चेक करते कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed