फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trains, train stations deployed Will women constables

ट्रेनों, रेलवे स्टेशन पर तैनात  रहेंगी महिला कांस्टेबिल

Sun, 10 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Trains, train stations deployed Will women constables
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic
ट्रेनों में हो रहे महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस में पहली बार चार महिला कांस्टेबिलों की तैनाती की गई। हालांकि यह तैनाती अस्थाई है। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में होने वाले अपराधों में महिला अपराधियों के पकड़े जाने पर रेलवे पुलिस को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। महिला रेल यात्री के संदिग्ध होने की दशा में भी रेलवे पुलिस मूक दर्शक ही बनी रहती थी। इसके पीछे वजह महिला पुलिस का न होना था। छोटे मोटे मामलों में तो रेलवे पुलिस बिना कोई कार्रवाई समझौता करवाकर महिला अपराधियों को छोड़ देती थी। उधर, एसपी जीआरपी सोनिया सिंह के निर्देश पर जीआरपी थाने को चार महिला कांस्टेबिल उपलब्ध कराई गई हैं। एसओ जीआरपी अनंतराम राव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अदिति शर्मा, पुष्पा पांडेय, मायादेवी व सुमन पांडेय महिला कांस्टेबिल को यहां मेला ड्यूटी तक तैनात किया गया है। इसमें अदिति शर्मा सीसीटीएनएस (क्राइम एंड कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) एक्सपर्ट भी है। बताया कि इनमें दो-दो महिला कांस्टेबिलों को दिन व रात में ड्यूटी लगाई गई है। इनकी तैनाती से महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में खासी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed