फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train workers on the seat dispute beaten

ट्रेन में सीट विवाद पर मजदूरों को पीटा

Mon, 29 Jun 2015 11:07 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Mon, 29 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Train workers on the seat dispute beaten
ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद पर पंजाब से मजदूरी कर लौट रहे तीन
विज्ञापन
मजदूरों की पिटाई कर चालीस हजार रुपये और सामान लूट लिया गया। कोतवाली पुलिस ने मामले मेें गांव गहलुइया के दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल से मिलकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव चकपुर ता. गजरौला निवासी बीस वर्षीय कमता प्रसाद, इसी गांव के 18 वर्षीय मोरपाल, 22 वर्षीय जयजयराम ने बताया कि पिछले महीने वे लोग अन्य साथियों के साथ पंजाब मेें मजदूरी पर धान की रोपाई करने गए थे। सोमवार को साथियों के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने साथियों को रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन पूरनपुर में रुकते ही वे लोग अपनी रिश्तेदार के घर लाइनपार जा रहे थे। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने उन लोगों को घेरकर जमकर पीट दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दो बैग छीन लिए। बैग में चार लोगों की मजदूरी के चालीस हजार रुपये और कपड़े आदि थे। घायलों ने भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोरपाल की ओर से गांव गहलुइया निवासी शरीफुल हसन और नूर मोहम्मद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि लूटपाट नहीं मारपीट हुई है। उधर, भाजपा के विधानसभा प्रभारी प्रणय बाजपेयी, भाजपायुमो के नगराध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरज प्रधान, अखिलेश शर्मा, पीयूष भार्गव आदि ने इंस्पेक्टर से मिलकर लूट की घटना की जानकारी देकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed