फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को साल के अंत तक पूरा होगा विद्युतीकरण

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
train
पूरनपुर। रेलवे के आमान परिवर्तन के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को साल के अंत तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। शनिवार को आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक (विद्युतीकरण) निश्चल श्रीवास्तव ने टीम के साथ टावर बैगन से मैलानी से शाहगढ़ स्टेशन तक जगह-जगह रुककर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्युतीकरण कार्य को लेकर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक निश्चल श्रीवास्तव ने टावर बैगन गाड़ी से शनिवार को लखीमपुर से गोला, बाकेगंज, मैलानी, सेहरामऊ, पूरनपुर होते हुए शाहगढ़ स्टेशन तक चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने और शीघ्र विद्युतीकरण कार्य पूरा कराने को सेक्शन प्रभारी (प्रबंधक) जगन्नाथ मिश्र को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर आरडी यादव, अभयकांत झा, अर्जुन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, आशीष सिंह कार्यदायी संस्था कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के डिप्टी परियोजना प्रबंधक अजय यादव मौजूद रहे। इंजीनियर अभयकांत झा ने बताया कि विद्युतीकरण को लेकर पूरनपुर में पावर स्टेशन का निर्माण नगर से सटे वनकिया के समीप होगा। असम हाईवे से पावर स्टेशन तक सड़क पर मिट्टी भराव का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण का काम साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। ताकि शीघ्र ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed