फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

मालगाड़ी में गेहूं की लोडिंग शुरू , अब तक रेलवे ने ढाई करोड़ से अधिक कमाए

Tue, 11 May 2021 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
train
पीलीभीत। जंक्शन परिसर में माल गोदाम शुरू होने के बाद लगातार लोडिंग हो रही है। चीनी और गेहूं की लोडिंग जारी है। माल गोदाम शुरू होने से अब तक 2.70 करोड़ रेलवे को आय हो गई है। इसके लिए शाहजहांपुर रेल खंड पर भोपतपुर स्टेशन पर भी माल गोदाम शुरू हो चुका है। मंगलवार को माल गोदाम से गेहूं लेकर मालगाड़ी लखनऊ रवाना हुई।
विज्ञापन

मीटरगेज का माल गोदाम कई साल पहले बंद हो गया था। इसके बाद अमान परिवर्तन का काम जंक्शन पर पूरा होने के बाद टनकपुर लाइन किनारे माल गोदाम का निर्माण शुरू हुआ था। इसके अलावा एक शाहजहांपुर रेल खंड के भोपतपुर और बीसलपुर स्टेशन पर माल गोदाम का निर्माण शुरू हुआ था। इसमें भोपतपुर का माल गोदाम पहले ही शुरू हो गया था। इसके बाद पीलीभीत जंक्शन स्थित करीब चार माह पूर्व माल गोदाम शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इस माल गोदाम से एलएच शुुगर मिल की चीनी लोडिंग कर अन्य प्रदेशों को भेजी गई थी। 22 अप्रैल को पहली बार उन्नाव रूट पर 42 बीसीएन (मालगाड़ी) सोनिक स्टेशन भेजी गई। इससे रेलवे को 11 लाख 87 हजार 472 रुपये की आय हुई थी। इसके बाद मंगलवार को एफसीआई की ओर से दूसरी 42 बीसीएन मालगाड़ी में गेहूं की लोडिंग की गई, जो लखनऊ के लिए रवाना हुई। इससे करीब दस लाख की आय हुई। माल गोदाम शुरू होने से अब तक करीब दो करोड़ 70 लाख की रेलवे का आय हो चुकी है। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने नही लगाया मास्क
माल गोदाम पर गेहूं की लोडिंग के दौरान ठेकेदार कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाह दिखाई दिए। ट्रक से मालगाड़ी में गेहूं की लोडिंग के दौरान किसी भी मजदूर ने मास्क नहीं लगाया था। एक मजदूर से पूछने पर उसने बताया कि ठेकेदार सिर्फ काम की बात कर रहे है। इस समय कोई और मजदूरी मिल नहीं रही है। मजबूरन काम करना पड़ रहा है। ठेकेदार की ओर से कोई मास्क नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed