{"_id":"605b5d6f8ebc3ed63c4bd150","slug":"train-pilibhit-news-bly441769030","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर रूट पर ट्रेन रोलडाउन के बाद रेल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर रूट पर ट्रेन रोलडाउन के बाद रेल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर रूट पर एक सप्ताह पूर्व रोलडाउन हुई पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के बाद अधिकारियों ने परिचालन को लेकर सतर्कता तेज कर दी है। इसी को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने परिचालन कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।
जंक्शन परिसर स्थित अपने कार्यालय में बुधवार को स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने परिचालन संबंधी कर्मचारियों को ट्रेन के बेहतर संचालन को लेकर विशेष निर्देश दिए। कहा कि ट्रैक पर ट्रेन आने के दौरान कर्मचारी सतर्क रहे। रेलवे क्रॉसिंग के फाटक को किसी भी सूरत में न खोले, प्वाइंट को लगाते समय ध्यान रखे। इससे ट्रेन को बिना किसी दिक्कत के आसानी से गुजर सके। कहा कि परिचालन विभाग को हमेशा ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहना चाहिए। ट्रेन में बैठे यात्री को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। ट्रेन संचालन में परिचालन विभाग की अहम रोल है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने मौजूद कर्मचारियों से भी कई सवाल पूछे। यह सतर्कता एक सप्ताह पूर्व टनकपुर रूट पर ट्रेन रोलडाउन को लेकर बढ़ाई गई है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के प्रति जागरूक रहने के भी निर्देश दिए गए है। सुरक्षित ट्रेन का संचालन हम सबकी जिम्मेदारी है।